नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, खरना आज
गोपालगंज : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठपूजा नहाय-खाय के साथ रविवार से शुरू हो गयी. व्रतियों ने सूर्य उपासना के पर्व की शुरुआत पहले दिन कद्दू-भात खाकर की. कद्दू-भात खाकर नहाय-खाय की परंपरा निभाने का चलन है, सो व्रतियों ने चावल, चने की दाल और व्रत के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की. […]
गोपालगंज : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठपूजा नहाय-खाय के साथ रविवार से शुरू हो गयी. व्रतियों ने सूर्य उपासना के पर्व की शुरुआत पहले दिन कद्दू-भात खाकर की. कद्दू-भात खाकर नहाय-खाय की परंपरा निभाने का चलन है, सो व्रतियों ने चावल, चने की दाल और व्रत के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की.
शहर के बड़ी बाजार, थाना रोड, हजियापुर रोड, मेन रोड में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गयी. बाजार में 25 से 40 रुपये के बीच कद्दू बिका. वहीं, पूजा के लिए बरतन और सूप के साथ ढाका, दउरा की भी खरीदारी को भीड़ देखी गयी. दूर-दराज के ग्रामीण इलाके से भी छठ व्रती पूजा सामग्री की खरीदारी करने के लिए पहुंचे. सोमवार को छठ व्रती खरना करेंगे. इस दिन रसीयाव-रोटी खाने का चलन है. मंगलवार को छठ व्रती घाटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे. बुधवार की अहले सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ व्रती पारण कर महापर्व का समापन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










