अनुमंडल प्राथमिकी शक्षिक संघ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल प्राथमिकी शिक्षक संघ की बैठकगोपालगंज. नगर के संघ भवन में अनुमंडल प्राथमिकी शिक्षक संघ की बैठक अनुमंडल प्रधान सचिव अवध बिहारी सिंह की अध्यक्षता में की गयी. इसमें जिला व अनुमंडलीय स्तर के शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान सेवा पुस्तिका संधारण वेतन निर्धारण तथा वेतन भुगतान से संबंधित बातों पर चर्चा […]

विज्ञापन

अनुमंडल प्राथमिकी शिक्षक संघ की बैठकगोपालगंज. नगर के संघ भवन में अनुमंडल प्राथमिकी शिक्षक संघ की बैठक अनुमंडल प्रधान सचिव अवध बिहारी सिंह की अध्यक्षता में की गयी. इसमें जिला व अनुमंडलीय स्तर के शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान सेवा पुस्तिका संधारण वेतन निर्धारण तथा वेतन भुगतान से संबंधित बातों पर चर्चा हुई. लिये गये निर्णय के आलोक में 12 नवंबर तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संघ द्वारा अगला कदम उठाया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि संबंधित दोषी बीआरपी एवं बीइओ अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं, तो शिक्षक संघ उच्च पदाधिकारियों से शिकायत करेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, शिक्षक नेता छोटे लाल गुप्ता, रजनीकांत तिवारी, मिथिलेश सिंह, जीतेंद्र राय, सुत्येंद्र कुमार व मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन