कांग्रेस में पहली बार 15 नये चेहरे आये
कांग्रेस में पहली बार 15 नये चेहरे आयेचुनाव में जीत दर्ज करनेवाले कांग्रेस व राजद प्रत्याशी को मिला एक लाख से अधिक वोटप्रमोद झा, संवाददाता,पटनाबिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के 15 प्रत्याशी पहली बार जीत कर आये हैं. विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 27 सीट मिली है. चुनाव में जीत दर्ज करनेवाले कांग्रेस […]
कांग्रेस में पहली बार 15 नये चेहरे आयेचुनाव में जीत दर्ज करनेवाले कांग्रेस व राजद प्रत्याशी को मिला एक लाख से अधिक वोटप्रमोद झा, संवाददाता,पटनाबिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के 15 प्रत्याशी पहली बार जीत कर आये हैं. विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 27 सीट मिली है. चुनाव में जीत दर्ज करनेवाले कांग्रेस प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोट मिला है. अमौर से जीत हासिल करनेवाले कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान को एक लाख एक सौ पैंतीस वोट मिला. जबकि उसके प्रतिद्धंदी भाजपा के सबा जफर को 48138 वोट मिला. पिछले विधान सभा चुनाव में अब्दुल जलील मस्तान को 38946 वोट मिला था. वे दूसरे स्स्थान पर रहे थे. एक लाख से अधिक वोट पानेवाले में राजद के सहरसा से प्रत्याशी अरूण कुमार हैं. उन्हें एक लाख अठाइस सौ पचास वोट मिला जबकि उनके प्रतिद्धंदी भाजपा के आलोक रंजन को 63644 वोट मिला. चुनाव में जीत दर्ज करनेवाले 243 प्रत्याशियों में मात्र दो प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोट मिल सका.पहली बार आये 15 नये चेहरे चुनाव में कांग्रेस के पहली बार चुनाव जीत कर आनेवाले में 15 नये चेहरे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी में बेगूसराय से अमिता भूषण, बरबीघा से सुर्दशन कुमार, सिंकदरा(सुरक्षित) से बंटी चौधरी, कुटुंबा(सुरक्षित) से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंदशंकर, बिक्रम से सिद्धार्थ, बक्सर से संजय कुमार तिवारी, नरकटियागंज से विनय वर्मा, बेतिया से मदन मोहन तिवारी, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, भोरे(सुरक्षित) से अनिल कुमार, बेनीपट्टी से भावना झा, अररिया से अबैदुर रहमान, कदवा से शकील अहमद खान व कोढ़ा(सुरक्षित) से पूनम पासवान शामिल है. पहली बार जीत कर आये कांग्रेस प्रत्याशी में छह प्रत्याशी पिछले विधान सभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाये थे. इस बार फिर मौका मिलने पर चुनाव फतह करने में सफल रहे. पिछले विधान सभा चुनाव में बेतिया से मदन मोहन तिवारी तीसरे, रीगा से अमित कुमार टुन्ना दूसरे, बेनीपट्टी से भावना झा तीसरे, अमौर से अब्दुल जलील मस्तान दूसरे, भोरे(सुरक्षित) से अनिल कुमार तीसरे व कुटुंबा(सुरक्षित) से राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे.कांग्रेस को मिला 6़ 7 फीसदी वोट इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को पड़नेवाले कुल वोट का 6़ 7 फीसदी वोट मिला. जबकि पिछले विधान सभा चुनाव में कोंग्रेस को साढ़े आठ प्रतिशत वोट मिला था. पिछले विधान सभा चुनाव की अपेक्षा कम वोट प्रतिशत मिलने के बावजूद कांग्रेस को 27 सीट मिली. इसका कारण महागंठबंधन के साथ मिल कर चुनाव लड़ना रहा. पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी. कांग्रेस को मिलनेवाले 27 सीट में 12 सीट पर जीतनेवाले कांग्रेस प्रत्याशी पहले भी चुनाव जीत चुके हैं. इसमें रोसड़ा(सुरक्षित) से डॉ अशोक कुमार, मांझी से विजय शंकर दूबे, बछवाड़ा से रामदेव राय, कहलगांव से सदानंद सिंह, वजीरगंज से जीते अवधेश कुमार सिंह मंत्री भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










