विधान परिषद ने दिया नरेंद्र, महाचंद्र व सम्राट को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

विधान परिषद ने दिया नरेंद्र, महाचंद्र व सम्राट को नोटिस19 के पूर्व जवाब नहीं मिलने पर परिषद ले सकती है एक तरफा निर्णय संवाददाता,पटनाजदयू के आवेदन पर विचार करते हुए बिहार विधान परिषद ने जदयू के तीन विधान परिषद सदस्यों को नोटिस भेजा है. तीनो को 19 नवंबर के पहले जवाब देने को कहा है. […]

विज्ञापन

विधान परिषद ने दिया नरेंद्र, महाचंद्र व सम्राट को नोटिस19 के पूर्व जवाब नहीं मिलने पर परिषद ले सकती है एक तरफा निर्णय संवाददाता,पटनाजदयू के आवेदन पर विचार करते हुए बिहार विधान परिषद ने जदयू के तीन विधान परिषद सदस्यों को नोटिस भेजा है. तीनो को 19 नवंबर के पहले जवाब देने को कहा है. परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को तीनों सदस्यों की सदस्यता को लेकर विचार किया जायेगा. अगर उस दिन तक जवाब नहीं मिलता है तो परिषद एक तरफा निर्णय ले सकती है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू के परिषद में मुख्य सचेतक संजय सिंह गांधी ने विधान परिषद को आवेदन देते हुए सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी. आवेदन में कहा गया है कि नरेंद्र सिंह, महाचंद्र सिंह व सम्राट चौधरी ने पार्टी के खिलाफ काम किया. विधानसभा चुनाव में एनडीए को मदद करने का काम किया है. महाचंद्र प्रसाद सिंह हथुआ से हम के प्रत्याशी रहे. नरेंद्र सिंह व सम्राट चौधरी हम के सक्रिय सदस्य रहे. उनका नाम एनडीए के स्टार प्रचारकों में शामिल था. जदयू के इस आवेदन के बाद विधान परिषद सभापति ने तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा है. सभापति 19 नवंबर को इसकी सुनवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन