बिहार चुनाव के नतीजे कुछ भी रहें, सुधार जारी रहेंगे : बजाज

Updated:
विज्ञापन

बिहार चुनाव के नतीजे कुछ भी रहें, सुधार जारी रहेंगे : बजाज नयी दिल्ली : जानेमाने उद्योगपति और बजाज आॅटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी रहें, आर्थिक सुधार जारी रहेंगे.उन्हाेंने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की बैठक के मौके पर अलग से संवाददाताआें से कहा, […]

विज्ञापन

बिहार चुनाव के नतीजे कुछ भी रहें, सुधार जारी रहेंगे : बजाज नयी दिल्ली : जानेमाने उद्योगपति और बजाज आॅटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी रहें, आर्थिक सुधार जारी रहेंगे.उन्हाेंने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की बैठक के मौके पर अलग से संवाददाताआें से कहा, इसके कुछ प्रभाव होंगे. जो कह रहे हैं कि कुछ प्रभाव नहीं होगा, मैं उनसे सहमत नहीं हूं. जहां तक मैं देखता हूं नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री और भाजपा के अन्य लोग, चाहे वे चुनाव जीतें या हारें, सुधार जारी रहेंगे. साथ ही बजाज का मानना है कि यदि एनडीए चुनाव हारता है, तो वह सुधाराें को संभवत: अधिक तेजी से आगे बढ़ायेगा. उन्हांेने कहा, ‘‘मैं बिहार चुनाव के नतीजांे के बारे मंे नहीं जानता। लेकिन मेरा मानना है कि सुधार जारी रहेंगे। संभवत: अरण जेटली जैसे व्यक्ति कहेंगे कि यदि हम चुनाव हारते हैं तो सुधार अधिक तेजी से आगे बढेंगे।” बिहार चुनाव के नतीजे 8 नवंबर को आएंगे। कल बिहार विधानसभा चुनावांे के लिए मतदान का पांचवां और अंतिम चरण है. विभिन्न विधेयकांे के बारे में बजाज ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: तथा दिवालिया कानून पर आमतौर पर सहमति है, लेकिन भूमि विधेयक को लेकर कुछ मुद्दे हैं. उन्हांेेने कहा, ‘‘भूमि विधेयक एक अलग मुद्दा है. जो पारित नहीं होगा। कुछ हद तक कोई विकल्प नहीं है. दूसरी बात कि भूमि मुख्य रुप से राज्य का मामला है. इस पर कितना कुछ होता है उस पर सवालिया निशान है.” भाषा अजय अजय महावीर अर्थ78 11041706 दि नननन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन