औरंगाबाद आर्द्रा मेला: अंबा में 15 दिवसीय मेले का उद्घाटन, सतबहिनी मंदिर के विकास का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad Arda Mela 2026: औरंगाबाद के अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में 15 दिवसीय आर्दा मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ. जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

औरंगाबाद से अंबुज पांडेय की रिपोर्ट
Aurangabad Arda Mela 2026: औरंगाबाद जिले के अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय आर्दा मेले का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. मंदिर परिसर और मेला परिसर में अलग-अलग आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मेले का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया.

मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन

न्यास समिति की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अधिवक्ता संजय कुमार, भरत मिश्र, शिवकुमार सिंह, संजय सिंह, अतुल कुमार पांडेय एवं रामाकांत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विधायक ने कहा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मेला समिति की ओर से आयोजित समारोह में विधायक ललन राम, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष राहुल राज, बीडीओ एवं सीओ ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललन राम ने कहा कि सतबहिनी माता से लोगों की असीम आस्था है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

मंदिर की बढ़ती प्रसिद्धि पर जताया संतोष

प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सतबहिनी मंदिर की प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है. इसमें न्यास समिति तथा अंबा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने मंदिर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

थानाध्यक्ष राहुल राज ने श्रद्धालुओं से मेले में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पूरे मेले के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है. यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

श्रद्धालुओं से आभूषण पहनकर नहीं आने का अनुरोध

न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मेले के दौरान मंदिर में आभूषण पहनकर नहीं आएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

बैठक में धर्मशाला, शौचालय, स्नानागार एवं विवाह मंडप के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

पहली बार गठित हुई मेला समिति

इस वर्ष पहली बार आर्दा मेले के सफल संचालन के लिए मेला समिति का गठन किया गया है. समिति में विपुल पांडेय को अध्यक्ष, डबलू सिंह को सचिव तथा परशुराम पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया मंजीत कुमार यादव, पूर्व मुखिया सत्यनारायण शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह, अजीत पांडेय, राजीव कुमार, चंदन तिवारी, अजय तिवारी, मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे, अभय पांडेय, अजय राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र मेहता ने किया.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन