औरंगाबाद में मारपीट से घायल 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत, पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन

Aurangabad News : बिहार के हसपुरा में 31 जुलाई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

विज्ञापन

Aurangabad News : थाना क्षेत्र के मौआरी गांव में 31 जुलाई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवती निशा कुमारी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. युवती की मौत के बाद हसपुरा थाना पुलिस ने उसके पिता वीरेंद्र यादव के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

31 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, मौआरी गांव में 31 जुलाई को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान वीरेंद्र यादव की 20 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से हसपुरा थाने में आवेदन भी दिया गया था.

ग्रामीणों की पहल पर हुआ था समझौता

बताया जाता है कि घटना के बाद ग्रामीणों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था. समझौते के दौरान जख्मी युवती के इलाज का खर्च उठाने पर भी सहमति बनी थी. इसके बाद निशा कुमारी का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था.

हालत बिगड़ने पर पीएमसीएच में कराया गया भर्ती

कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद निशा कुमारी की स्थिति बिगड़ने लगी. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने शनिवार को उसे पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था. रविवार सुबह इलाज के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया. युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हसपुरा थाना पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

हत्या की प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले में मृतका के पिता वीरेंद्र यादव के बयान पर हसपुरा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस घटना के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और युवती की मौत के बीच संबंध की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


विज्ञापन
Satyadeo Singh

लेखक के बारे में

By Satyadeo Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन