गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट, 23 से 25 जून तक बंद रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक

Gopalganj News: गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) अपग्रेडेशन के कारण 23 से 25 जून तक नकद जमा-निकासी समेत सभी CBS आधारित सेवाएं प्रभावित रहेंगी. बैंक ने ग्राहकों से पहले ही जरूरी काम निपटाने की अपील की है.

विज्ञापन

Gopalganj News: दी गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गोपालगंज द्वारा ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली (सीबीएस) के व्यापक उन्नयन एवं आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में बैंक के अध्यक्ष श्री महेश राय एवं प्रबंध निदेशक सुमन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी. बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने बताया कि बदलते बैंकिंग परिवेश में ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक की आधारभूत तकनीकी संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है. कोर बैंकिंग प्रणाली के उन्नयन से बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा, गति एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा. इससे ग्राहकों को भविष्य में बेहतर डिजिटल एवं कोर बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी.

तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगी सभी सेवाएं

बैंक के प्रबंध निदेशक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि कोर बैंकिंग प्रणाली के उन्नयन की प्रक्रिया के कारण बैंक की सभी शाखाओं में 23 से 25 जून तक कोर बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी. इस अवधि में नकद जमा-निकासी, खाता अंतरण, पासबुक अद्यतन, ऋण खातों से संबंधित लेन-देन तथा अन्य सीबीएस आधारित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि यह अस्थायी व्यवधान ग्राहकों को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. सीबीएस उन्नयन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात बैंक की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव प्राप्त होगा.

बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से मांगा सहयोग

प्रबंध निदेशक ने ग्राहकों से अपील की है कि कोर बैंकिंग प्रणाली के उन्नयन की प्रक्रिया के चलते बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने के कारण वे अपने बैंकिंग कार्य 23 से 25 जून तक के लिए स्थगित रखें. साथ ही, इस अवधि में होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने ग्राहकों से सहयोग का अनुरोध किया. बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान ऑनलाइन और डिजिटल माध्यमों से जुड़े कुछ अन्य काम भी प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए ग्राहक समय रहते अपने जरूरी वित्तीय कार्यों का निपटारा कर लें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए बैंक प्रतिबद्ध

अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने संयुक्त रूप से कहा कि बैंक सदैव किसानों, व्यापारियों एवं आम ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में इस बैंक की बड़ी भूमिका रही है, इसलिए तकनीकी रूप से इसका अपग्रेड होना बेहद जरूरी है. बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि आधुनिकीकरण का यह कार्य पूरा होते ही बैंक भविष्य में आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करता रहेगा. 26 जून से सभी शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज फिर से बहाल कर दिया जाएगा.

Also Read: गोपालगंज सदर अस्पताल में ऑक्सीजन संकट, इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन