मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इस दौरान मॉनसून महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ अन्य इलाकों में भी दस्तक दे सकता है. जानें किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 से 28 जून के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) के अलावा सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. 23 जून और 26-28 जून को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया वाला इलाका), 28 जून को बिहार जबकि 23 जून को ओडिशा में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार 23 से 28 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. मैदानी इलाकों की बात करें तो 23 से 26 जून के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 जून और फिर 27-28 जून को बारिश होने की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ और  मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 26 जून के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा 23 से 26 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 23 से 27 जून तक आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा. हालांकि गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर सकती है. सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन इन राज्यों में आंधी-तूफान, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ेगा?

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है. आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 जून तक विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का अनुमान है कि 23 जून के आसपास मानसून झारखंड के और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola