भाजपा ने नीतीश कुमार के हड्डी फेंकने वाले बयान के विरुद्ध चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने नीतीश कुमार के हड्डी फेंकने वाले बयान के विरुद्ध चुनाव आयोग काे सौंपा ज्ञापन निर्वाचन विभाग ने जिलों से मांगा ब्योरासंवाददाता, पटनाभाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन विभाग को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि नीतीश कुमार ने नवादा के कादरीगंज, मेकसौर, हिसुआ, कोनीवर, गया के टेकारी और भागलपुर के चुनावी सभाओं में […]

विज्ञापन

भाजपा ने नीतीश कुमार के हड्डी फेंकने वाले बयान के विरुद्ध चुनाव आयोग काे सौंपा ज्ञापन निर्वाचन विभाग ने जिलों से मांगा ब्योरासंवाददाता, पटनाभाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन विभाग को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि नीतीश कुमार ने नवादा के कादरीगंज, मेकसौर, हिसुआ, कोनीवर, गया के टेकारी और भागलपुर के चुनावी सभाओं में कहा है कि समाज में टकराव के लिए हड्डी फेंकी जा रही है. मुहर्रम और दशहरा साथ-साथ है. भाजपा एक दूसरे से लड़कार चुनाव लड़ना चाहती है. भाजपा के लाेग मंदिरों, मसजीदों हड्डी फेंककर झगड़ा लगा सकती है. लोगों को भाजपा के कृत्य से सावधान रहने की जरूरत है. भाजपा नीतीश कुमार के इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह का बयान देगा तो उस राज्य की जनता और उनके समर्थक क्या करेंगे? इसे चुनाव आयोग को समझना चाहिए. प्रतिनिधि मंडल में शामिल विधान पार्षद संजय मयूख और प्रो सूरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इशारे इशारे में जदयू कार्यकर्ता को हड्डी फेंकने का इशारा किया. इससे भाजपा की बदनामी होगी. चुनाव आयोग से नीतीश कुमार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सभाओं पर रोक लगाया जाये. उन्होंने चुनाव आयोग से पूदा है कि आयोग बताये कि अब तक नीतीश कुमार पर क्या कार्रवाई हुई? लाूल प्रसाद पर लगाये आरोप में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दारू पिलाकर दंगा कराना चाहती है. यह शब्द चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. लालू प्रसाद पर दंगा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग लालू प्रसाद के इस तरह के बयान पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करे. लालू प्रसाद पर अमित शाह के बारे में समस्तीपुर में व्यक्तिगत टिप्पणी, नरभक्षाी कहने, राबड़ी देवी द्वारा जल्लाद कहने, लालू प्रसाद द्वारा नरेंद्र मोदी को ब्रह्मपिशाच कहने आयोग से कार्रवाई की मांग किया है. प्रतिनिधि मंडल में श्रीकांत शर्मा, अनिल जैन, अशोक भट्ट आद शामिल थे. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि संबंधित जिलों के डीएम से अारोप के बारे में तथ्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिलों से जल्द ही रिपोर्ट मिलेगी़ इसकी समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन