कविता, निबंध में जीवंत होंगे सरदार पटेल

Updated:
विज्ञापन

कविता, निबंध में जीवंत होंगे सरदार पटेल देश की महान विभूतियों के जीवन से परिचित करा रही है अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा गोपालगंज. देश की आजादी के बाद एक सूत्र में बांधनेवाले एवं देशवासियों के लोकप्रिय महापुरुष भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार बल्लभ […]

विज्ञापन

कविता, निबंध में जीवंत होंगे सरदार पटेल देश की महान विभूतियों के जीवन से परिचित करा रही है अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा गोपालगंज. देश की आजादी के बाद एक सूत्र में बांधनेवाले एवं देशवासियों के लोकप्रिय महापुरुष भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल बच्चों की कविता, निबंध और चित्रकला में आयेंगे. देश के महापुरुषों के विचारों को जन मानस तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. इसी क्रम में गोपालगंज के सीबीएसइ स्कूल के छात्र-छात्राएं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री के जीवन को अपनी कविता, निबंध के माध्यम से जीवंत कर दिखायेंगे. वहीं बच्चे लौह पुरुष के जीवन छुए अनछुए पहलुओं को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे. सीबीएसइ अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले तीनों ग्रुपों के बच्चों को पेंटिंग, निबंध एवं कविता के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देनी है. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे देश के विकास में सरदार पटेल का योगदान एवं उनके जीवन की उपलब्धियों व आदर्श को बतायेंगे. ग्रुप ए के बच्चों को लौह पुरुष विषय पर 250 शब्दों में कविता व निबंध में अपनी प्रस्तुति देनी है. ग्रुप बी के बच्चों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल के योगदान विषय में पांच सौ शब्दों में निबंध, कविता एवं चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुति देनी होगी, जबकि ग्रुप सी के बच्चों को भारतीय संघ के निर्माता सरदार बल्लभ भाई पटेल विषय में 700 शब्दों में अपनी प्रस्तुति देनी है. तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता सीबीएसइ स्कूलों में अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में सीबीएसइ स्कूलों के छात्र-छात्राएं तीन वर्गों में हिस्सा लेंगे. कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों को ग्रुप ए में, कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को ग्रुप बी में तथा कक्षा नौवीं से 12वीं तक बच्चों को ग्रुप सी में शामिल किया जायेगा. प्रतियोगिता में बच्चे अंगरेजी के अलावा किसी भी 22 मान्यता प्राप्त भाषा में से एक में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकते हैं. प्रतियोगिता में हिस्सा लेनेवाले विद्यार्थियों को अपनी प्रस्तुति सीबीएसइ की साइट पर भेजनी होगी. अपनी प्रस्तुति भेजने के लिए मोबाइल एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार अभिव्यक्ति शृंखला प्रतियोगिता में तीनों वर्गों से सर्वश्रेष्ठ 36 प्रस्तुतियों को चुना जायेगा. सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जायेगा. तीनों ग्रुपों के सभी सर्वश्रेष्ठ 36 प्रस्तुति को 2500 रुपये का पुरस्कार सीबीएसइ बोर्ड की ओर से दिया जायेगा. रन फॉर यूनिटी का आयोजन सरदार पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर 31 अक्तूबर को विभिन्न स्कूलों की ओर से रन फोर यूनिटी का आयोजन किया जायेगा. रन फोर यूनिटी में सीबीएसइ स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इसके माध्यम से बच्चे लौह पुरुष सरदार पटेल के भारतीय संघ के निर्माण में उनके योगदान एवं देश व समाज को एकता, भाईचारा व प्रेम का संदेश देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन