गोपालगंज : पति की लंबी उम्र की कामना किये जानेवाले पावन पर्व करवाचौथ शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनायी. सुहागिन महिलाओं ने रात आठ बजे के बाद चांद के साथ पति को देख कर व्रत का पारण किया.
साल में एक बार मनाये जानेवाले करवाचौथ के दिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए चौथमाता से मुराद मांग कर इस पर्व को सार्थक किया.
करवाचौथ के मौके पर अधिकतर महिलाएं लाल रंग की परिधान में नजर आयीं. सुहागिन महिलाओं ने शिव – पार्वती और चंद्रमा की पूजा – अर्चना की. वहीं, कुंवारी कन्याओं ने मां गौरी की पूजा करवाचौथ कर सुयोग्य वर के लिए कामना की. चंद्रमा के दर्शन और अर्घ अर्पण करने के बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी.