20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भ्रष्टाचार उन्मूलन की ली शपथ

गोपालगंज . समाज में फैले भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी की परंपरा को नष्ट करने के लिए पदाधिकारी व कर्मियों ने सतर्कता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन के नेतृत्व में नगर पर्षद के सभी कर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली. वहीं समाहरणालय परिसर में […]

गोपालगंज . समाज में फैले भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी की परंपरा को नष्ट करने के लिए पदाधिकारी व कर्मियों ने सतर्कता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन के नेतृत्व में नगर पर्षद के सभी कर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली. वहीं समाहरणालय परिसर में सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली . सभी ने अपने कर्तव्यों के ईमानदारी पूर्वक पालन करने का संकल्प लिया. वहीं ईमानदारी व पारदर्शिता के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, संगठन की मजबूती और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने को लेकर तथा पक्षपात नहीं करने का संकल्प लिया . जिला कृषि कार्यालय में भी कर्मियों ने एवं पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली .जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह आदि मौजूद थे. वहीं समाहरणालय में अपर समाहर्ता जयनारायण झा, हेमंत नाथ देव , डीडीसी रामविलास चौधरी, वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार सहित समाहरणालय के सभी कर्मियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली. जबकि नगर पर्षद कार्यालय में अजय कुमार, प्रमोद कुमार, छोटे लाल यादव, बलिराम सिंह, रविंद मांझी,आनंद किशोर ओझा, धर्मेद्र सिंह, रामनेरश भगत, अजरुन, दीनानाथ प्रसाद, मुनेश्वर राय, ललन प्रसाद सहित नगर पर्षद के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel