मोदी को देता हूं बहस की चुनौती : नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2015 6:46 AM
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी पंचायत चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे. बीजेपी और उसके सहयोगी दल महागंठबंधन से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं. पहले और दूसरे चरण में इनकी हवा निकल गयी है. सीएम बुधवार को गोपालगंज के वीएम फील्ड में चुनाव सभा को संबोधित कर […]
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी पंचायत चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे. बीजेपी और उसके सहयोगी दल महागंठबंधन से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं. पहले और दूसरे चरण में इनकी हवा निकल गयी है. सीएम बुधवार को गोपालगंज के वीएम फील्ड में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास नेतृत्व का अकाल है. अब पीएम प्रखंड-प्रखंड जाकर सभा कर रहे हैं. मैं चुनौती देता हूं, आकर बहस कर लें. भाजपा के विकास का नजरिया और हमारा नजरिया क्या है, पता चल जायेगा. आज भाजपा वाले हमारी निंदा कर रहे हैं, कभी बड़ाई करते नहीं थकते थे. गुजरात की दुहाई दी जा रही है, जहां महिलाएं सर्वाधिक कुपोषण के शिकार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










