पीठासीन पदाधिकारियों ने किया मतदान
पीठासीन पदाधिकारियों ने किया मतदान गोपालगंज व हथुआ में बनाये गये हैं मतदान केंद्र चुनाव तिथि से पूर्व सरकारी कर्मियों ने किया मतदान फोटो नं-14,15गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में लगाये गये पीठासीन पदाधिकारियों ने रविवार को बैलेट पर वोट की चोट मारी. जिला मुख्यालय के एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हथुआ अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित डाॅ […]
पीठासीन पदाधिकारियों ने किया मतदान गोपालगंज व हथुआ में बनाये गये हैं मतदान केंद्र चुनाव तिथि से पूर्व सरकारी कर्मियों ने किया मतदान फोटो नं-14,15गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में लगाये गये पीठासीन पदाधिकारियों ने रविवार को बैलेट पर वोट की चोट मारी. जिला मुख्यालय के एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हथुआ अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित डाॅ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पीठासीन पदाधिकारियों की ट्रेनिंग आयोजित की गयी थी, जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया. पीठासीन पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक के सभी चुनावों में चुनावकर्मी अपना वोट डालने से वंचित रह जाते थे. इस बार निर्वाचन आयोग ने सरकारी कर्मियों को मतदान कराने का निर्देश दिया है. पीठासीन पदाधिकारियों ने कतार में लगा कर अपने-अपने मत का प्रयोग किया. मतदाताओं ने एक – एक कर पोस्टल बैलेट प्राप्त किया और अपना मत कर पोस्टल बैलेट मतपेटिका में डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










