भाजपा प्रत्याशी सुबास सिंह ने किया मार्च
भाजपा प्रत्याशी सुबास सिंह ने किया मार्च फोटो न. 22 गोपालगंज. भाजपा के प्रत्याशी तथा गोपालगंज सदर के निवर्तमान विधायक सुबास सिंह ने शहर की सड़कों पर मार्च कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. उन्होंने नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप बिहार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की. शहर […]
भाजपा प्रत्याशी सुबास सिंह ने किया मार्च फोटो न. 22 गोपालगंज. भाजपा के प्रत्याशी तथा गोपालगंज सदर के निवर्तमान विधायक सुबास सिंह ने शहर की सड़कों पर मार्च कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. उन्होंने नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप बिहार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की. शहर के हजियापुर रोड स्थित आवास से पैदल मार्च निकला और विभिन्न सड़कों से होकर मौनिया चौक पहुंचा, जहां उन्होंने बिहार के विकास के लिए लोगों से सहयोग के लिए अपील की. फोटो न. 23 लोजपा प्रत्याशी ने की जनसभा कुचायकोट. लोजपा प्रत्याशाी काली प्रसाद पांडेय ने रविवार को कई गांवों में जाकर मतदाताओं से वोट मांगा. सुबह छह बजे से देर रात तक मतदाताओं के बीच बिहार के बदलाव के लिए वोट की अपील कर रहे हैं. कर्णपुरा बाजार में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जबतक एनडीए की सरकार नहीं बनेगी, तबतक जंगलराज से मुक्ति नहीं मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










