फुलवरिया के किसान ने सब्जी की खेती से बनायी पहचान
फुलवरिया के किसान ने सब्जी की खेती से बनायी पहचान ..खेती से होती है लाखों की कमाई .. क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत फोटो -24हथुआ. फुलवरिया गांव निवासी हरेश साह ने सब्जी की खेती से क्षेत्र में अपनी पहचान बनायी है. सब्जी की खेती जहां वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की कमाई करते हैं, […]
फुलवरिया के किसान ने सब्जी की खेती से बनायी पहचान ..खेती से होती है लाखों की कमाई .. क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत फोटो -24हथुआ. फुलवरिया गांव निवासी हरेश साह ने सब्जी की खेती से क्षेत्र में अपनी पहचान बनायी है. सब्जी की खेती जहां वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की कमाई करते हैं, वहीं क्षेत्र के किसान उनसे खेती की सलाह लेते हैं. वह किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गये हैं. उनकी खेती देखने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी गांव का दौरा किया है. वे खेती में वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करते हैं, जिससे जहां उत्पादन अधिक होता है, वहीं उनकी प्रतिवर्ष आमदनी भी बढ़ रही है. कृषि को बनाया पेशाहरेश ने बताया कि सब्जी की खेती की प्र्रेरणा उन्हें अपने पिता नथुनी प्रसाद से मिली. आठवीं पास करने के बाद जब वे रोजगार के लिए बाहर जा रहे थे, तब उनके पिता ने उन्हें सब्जी की खेती करने की सलाह दी. 1980 से उन्होंने सब्जी की खेती शुरू की. इसके लिए उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से प्रशिक्षण लिया. उन्नतशील खेती कर उन्होंने क्षेत्र में अलग पहचान बनायी है. पांच एकड़ में करते हैं खेतीहरेश के पास पांच एकड़ जमीन है. इसमें वे फुलगोभी, बंद गोभी, बैंगन, करैला, भिंडी, नेनुआ एवं टमाटर की खेती करते हैं. खेतों से वे धान, गेहूं एवं दलहन फसल भी पैदा करते हैं. वैज्ञानिक तरीकों के प्रयोग से उन्हें भरपुर उपज मिलती है, जिसे बेच कर वे अच्छी कमाई करते हैं. खेती कर बच्चों को दी शिक्षाइनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. खेती की कमाई से उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा दी. बड़ा बेटा सत्येंद्र साह मुंबई में नौकरी करता है. वहीं, छोटा बेटा गुड्डू कुमार इंटर पास कर अपने पिता का सहयोग कर रहा है. बेटी नीतू की जहां शादी हो गयी है, वहीं छोटी बेटी प्रियंका स्नातक में पढ़ाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










