बांका व चकाई के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान 28 को

Updated:
विज्ञापन

बांका व चकाई के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान 28 को संवाददाता,पटनापहले चरण के दो विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर दोबारा मतदान कराया जायेगा. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मण ने बताया कि बांका विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 131 जबकि चकाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 188 पर दोबारा मतदान 28 अक्तूबर को कराया […]

विज्ञापन

बांका व चकाई के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान 28 को संवाददाता,पटनापहले चरण के दो विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर दोबारा मतदान कराया जायेगा. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मण ने बताया कि बांका विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 131 जबकि चकाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 188 पर दोबारा मतदान 28 अक्तूबर को कराया जायेगा. बांका के संबंधित बूथ पर बार-बार इवीएम खराब होने से जबकि चकाई विधानसभा के बूथ 188 पर मॉकपोल नहीं होने के कारण पुनर्मतदान कराने की आदेश भारत निर्वाचन आयोग ने दिया है. बांका में पुनर्मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जबकि चकाई में सुबह सात बजे से दोपह के तीन बजे तक मतदान होगा. श्री लक्ष्मण ने बताया कि रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा तीसरे व चौथे चरण के संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदान की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के 90 फीसदी मतदाताओं को मतदाता परची उपलब्ध करा दी गयी है. जिन मतदाताओं को परची नहीं मिली है वह मतदान के दिन बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से परची प्राप्त कर सकते हैं. पूरे राज्य में शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत शनिवार को 1127 लीटर अवैध शराब की जब्ती की गयी है. इसके अलावा सुपौल जिला में डेढ़ लाख, कटिहार जिला में एक लाख 17 हजार 500 जबकि नालंदा जिला में दो लाख रुपये जब्त किये गये हैं. आदर्श आचार संहिता मामले में कुल सात मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके साथ ही सात हथियार व पांच कारतूस जब्त किये गये है. कुल 714 लाइसेंसी हथियार जमा कराया गया जबकि 2130 लोगों से बांड भरवाया गया है. 87 मामलों में गैर जमानतीय वारंट तामिला कराया गया जबकि वाहनों की जांच में एक लाख 52 हजार 350 रुपये शुल्क के रुप में वसूले गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन