राशन मांगने गये बच्चे की डीलर ने की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

राशन मांगने गये बच्चे की डीलर ने की पिटाई उग्र ग्रामीणों ने डीलर के दरवाजे पर किया प्रदर्शन 50 से अधिक कार्डों को डीलर ने फाड़ा फोटो नं-30कुचायकोट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकान पर ग्रामीणों ने जम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण डीलर द्वारा बच्चे की पिटाई करने एवं कार्ड फाड़ने से उग्र […]

विज्ञापन

राशन मांगने गये बच्चे की डीलर ने की पिटाई उग्र ग्रामीणों ने डीलर के दरवाजे पर किया प्रदर्शन 50 से अधिक कार्डों को डीलर ने फाड़ा फोटो नं-30कुचायकोट. प्रखंड मुख्यालय स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकान पर ग्रामीणों ने जम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण डीलर द्वारा बच्चे की पिटाई करने एवं कार्ड फाड़ने से उग्र थे. बताया गया है कि राजमती देवी डीलर के यहां जनार्दन भगत का 11 वर्षीय लड़का गोविंद कुमार राशन लेने के लिये गया. डीलर द्वारा उसे 5 किलों राशन कम दिया जा राहा था. जब उसने लेने से इनकार कर दिया और कम देने का विरोध किया तो डीलर उसके परिजनों ने गोविंद की जम कर पिटाई कर दी तथा जमा 50-60 कार्ड फाड़ दिये. जिससे ग्रामीण उग्र हो गये तथा डीलर के दरवाजे पर जम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण बीडीओ, थाना सभी अधिकारियों को खबर दिया लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रत्येक माह ऐसी घटनाएं होती है जिसकी सूचना बीडीओ, एमओ सहित सभी पदाधिकारियों को दी गयी है लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं किया. ग्रामीण अपना कोटा कुचायकोट पैक्स से वितरण कराने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन करने वालों में देवंती देवी, छठिया देवी, रिंकु देवी, बीना देवी , लाल मुन्नी देवी सहित तीन दर्जन से अधिक पुरुष -महिलाएं शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन