दलहन के उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी, 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी महंगाई : जदयू
दलहन के उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी, 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी महंगाई : जदयूसंवाददाता, पटनादाल के दामों की बढ़ी कीमतों पर जदयू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद और घनश्याम तिवारी ने केंद्र से कई सवाल किये हैं. निरोहा प्रसाद […]
दलहन के उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी, 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी महंगाई : जदयूसंवाददाता, पटनादाल के दामों की बढ़ी कीमतों पर जदयू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद और घनश्याम तिवारी ने केंद्र से कई सवाल किये हैं. निरोहा प्रसाद ने कहा कि दलहन के उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी हुई है, लेकिन महंगाई 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है. ऐसे में केंद्रीय कृषि मंंत्री राधामोहन सिंह और केंद्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान से सवाल किया कि वे जब से दलहन की कीमतों में वृद्धि हुई है, तब से क्या उसकी बढ़ी कीमतों को लेकर कोई समीक्षा बैठक उन्होंने की है. उन्होंने कहा कि देश का 80 फीसदी दलहन तो भाजपा की सरकार वाले प्रदेशों में होते हैं, वहां भी दाल की कीमतें बढ़ी हुई हैं. ऐसे में बिहार सरकार पर आरोप लगाना हास्यास्पद लगता है. गांव-देहात में एक कहावत थी कि दाल-रोटी खाओ प्रभू के गुण गाओ. आज यह कहावत अब मौजू नहीं रह गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार विदेशों का दौरा किया. उस समय दलहन विदेशों में भी सस्ता था. अगर वे दलहन लाते तो यह सस्ता होगी और इसकी कमी नहीं होती. प्रेस काॅन्फ्रेंस में प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने कहा कि दाल की कीमतें आसमान छू रही है. अब तो विदेशों से जो भी दाल आयात होगी वह अडानी ग्रुप के जरिये आयेगी. ऐसे में गरीब की थाली से दाल छीन कर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की साजिश तो नहीं है. ऐसे में गरीब की क्या दिवाली मनेगी, अडानी जैसे पूंजीपति ही दीपावली मनायेंगे. उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बिहार आ रहे हैं, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि दाल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं और अब तक उन्होंने इसके लिए क्या-क्या कदम उठाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










