केसवपुर के इलाके में सुबह से देखे जा रहे थे लुटेरे
केसवपुर के इलाके में सुबह से देखे जा रहे थे लुटेरे ताजिया के जुलुस में तीनों युवक हुए थे शामिललूट की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान मारे गयेसंवाददाता, थावेकेसवपुर के इलाके में सुबह से ही संदिग्ध लुटेरों को लोगों ने देखा था. केसवपुर से करबला की तरफ जानेवाला जुलूस में तीनों युवकों के […]
केसवपुर के इलाके में सुबह से देखे जा रहे थे लुटेरे ताजिया के जुलुस में तीनों युवक हुए थे शामिललूट की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान मारे गयेसंवाददाता, थावेकेसवपुर के इलाके में सुबह से ही संदिग्ध लुटेरों को लोगों ने देखा था. केसवपुर से करबला की तरफ जानेवाला जुलूस में तीनों युवकों के शामिल होने की बात सामने आयी है. अचानक इनके द्वारा दोपहर में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान मारे जाने की बात जब लोगों को पता चली, तो लोग भी हैरत में पड़ गये. उधर, नगर थाने के सेमरा का रहनेवाला घायल युवक राजेंद्र यादव की पहचान स्कॉर्पियो चालक के रूप में की जा रही है. स्काॅर्पियो चालक के साथ दो अन्य युवक को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. मृतक लुटेरों की उम्र 18-24 बतायी जा रही है. अचानक इनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया. लुटेरों के मारे जाने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही है. हालांकि इलाके के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










