तीसरे चरण के चुनाव तैयारी की आयोग ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव तैयारी की आयोग ने की समीक्षामतदाता परची बांटने और बचे तैयारियों को पूरा करने का निर्देशसंवाददाता, पटनादशहरा पर्व संपन्न होने के साथ ही चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की तैयारी को पूरा करने में जुट गया है. शुक्रवार को चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के आब्जर्बरों से तैयारी के बारे में […]

विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव तैयारी की आयोग ने की समीक्षामतदाता परची बांटने और बचे तैयारियों को पूरा करने का निर्देशसंवाददाता, पटनादशहरा पर्व संपन्न होने के साथ ही चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की तैयारी को पूरा करने में जुट गया है. शुक्रवार को चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के आब्जर्बरों से तैयारी के बारे में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम जानकारी लिया. आयोग के अधिकारियों ने तीसरे चरण के छह जिलों के सभी सामान्य आब्जर्बर, पुलिस आब्जर्बर और व्यय ऑब्जर्बरों से तैयारी की समीक्षा में मतदाताओंको मतदाता परची उपलब्ध कराने की हिदायत दी है. कहा गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध चल रही कार्रवाई को और तेज किया जाये. आयोग और ऑब्जर्बरों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिग के बारे में निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव के लिए बचे तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है. अनंत सिंह मामले में जेल प्रशासन कर रही कार्रवाई लक्ष्मणन ने बताया कि भागलपुर जेल से अनंत कुमार सिंह द्वारा बाढ़ के एसडीपीओ को धमकी देने के मामले में कार्रवाई की जा रही है. यह चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. गृह विभाग के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में एफआइर हो गया है.मामले की जांच के लिए भागलपुर जेल में छापेमारी की जा रही है. साढ़े तीन करोड़ रुपये के गांजा, हेरोइन, सोना और चांदी किये गये जब्त उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए आयोग के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में अब तक 41.85 लाख रुपये मूल्य के 837 किलो गांजा, 3.26 लाख का हेरोइन, 2.21 करोड़ रुपये का 8.6 किलो सेाना और 68.84 लाख रुपये का 189 किलो चांदी बरामद किया. इस दौरान फ्फ्लाइंग स्कावयड और स्टेटिक सर्विलेंस टीम के द्वारा की गयी कार्रवाई में 18.78 करोड़ रुपये नगद रुपये जब्त किया गया. इसमें 1.49 करोड़ रुपये अंतिम रूप से आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. 12.11 करोड़ रुपये जिलों द्वारा वापस किये गये हैं. 71 जगहों पर उत्पाद विभाग ने की छापेमारीलक्ष्मणन ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चल रही छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को 71 जगहों पर छापेमारी कर 1774 लीटर शराब बरामद किया. 23 लोगों की गिरफ्तारी और 24 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. विभाग ने 55400 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया. उन्होंने बताया कि वाहन जांच के क्रम में जुर्मान के रूप में 1.5 लाख रुपये वसूल किा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन