चुनाव शत्रुघ्न बिहारी बाबू बोले

Updated:
विज्ञापन

चुनाव शत्रुघ्नबिहारी बाबू बोले पीएम की रैलियां रद्द होने से जायेगा गलत संदेश पटना. भाजपा में अनदेखी से नाराज चल रहे पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी एक और टिप्पणी से पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री की रैलियों के स्थगित होने से नकारात्मक संदेश […]

विज्ञापन

चुनाव शत्रुघ्नबिहारी बाबू बोले पीएम की रैलियां रद्द होने से जायेगा गलत संदेश पटना. भाजपा में अनदेखी से नाराज चल रहे पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी एक और टिप्पणी से पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री की रैलियों के स्थगित होने से नकारात्मक संदेश जा रहा है. शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा ‘‘हमारे स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री को जिस तरह से अंतिम समय में अपनी बिहार में आयोजित की जाने वाली रैलियों को स्थगित करना पड़ा, उससे नकारात्मक संदेश जा रहा है. स्टार प्रचारकों में शामिल होने के बावजूद बिहार में अब तक एक भी रैली को संबोधित नहीं करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के भाजपा नेताओं के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस अव्यवस्था और अवांछनीय स्थिति के लिए कुछ तानाशाह नेता जिम्मेदार हैं. शत्रुघ्न ने लिखा, ‘‘इच्छा, आशा और कामना है कि कुछ मुसीबतों और चुनावी समस्याओं के बावजूद हम बिहार विधानसभा चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन कर सकेंगे. अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न ने शुक्रवार को दाल की बढ़ती कीमत पर चिंता जताते हुए केंद्र से इस पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन