मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था कराने का नर्दिेश

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश डीइओ ने संबंधित बीइओ व प्रधानाध्यापकों को भेजा पत्र 18 अक्तूबर तक जमा करें संकल्प पत्र की सीडी संवाददाता, गोपालगंजएक नवंबर मतदान की तिथि को मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी तथा मतदाताओं को सुविधा की समुचित व्यवस्था करनी है. इसको लेकर डीइओ अशोक कुमार ने सभी बीइओ तथा […]

विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश डीइओ ने संबंधित बीइओ व प्रधानाध्यापकों को भेजा पत्र 18 अक्तूबर तक जमा करें संकल्प पत्र की सीडी संवाददाता, गोपालगंजएक नवंबर मतदान की तिथि को मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी तथा मतदाताओं को सुविधा की समुचित व्यवस्था करनी है. इसको लेकर डीइओ अशोक कुमार ने सभी बीइओ तथा वैसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र हैं, उनके प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया है. उन्होंने सभी को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी है. आदेश के आलोक में संबंधित बीइओ, बीआरपी तथा सीआरसीसी सबसे पहले बेंच, डेस्क तथा अन्य उपस्कर की व्यवस्था 20 अक्तूबर तक करेंगे. सभी प्रधानाध्यापक माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक तथा मध्य विद्यालय बिना बाधा दिये मांगे गये उपस्कारों को देना सुनिश्चित करेंगे. जिस मतदान केंद्र पर बिजली नहीं पहुंच सकी है, उसकी सूची 20 अक्तूबर तक संबंधित बीइओ, डीइओ कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. वैसे बीइओ जिन्होंने संकल्प पत्र की सीडी अब तक जमा नहीं की है वे उसे हर हाल में 18 अक्तूबर तक डीइओ कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे. पत्र के अनुसार सभी बीइओ नोडल पदाधिकारी के रूप में रहेंगे तथा सभी कार्यों में संबंधित प्राचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक अपने स्तर से बिना बाधा के सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन