पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, एक छपरा का

सिधवलिया . महम्मदपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो हाइवे लुटेरे को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है. खोरमपुर के पास बाइक लूटकांड में दोनों की तलाश थी. महम्मदपुर के थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि गत 13 फरवरी को डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के निवासी […]
सिधवलिया . महम्मदपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो हाइवे लुटेरे को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है. खोरमपुर के पास बाइक लूटकांड में दोनों की तलाश थी. महम्मदपुर के थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि गत 13 फरवरी को डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के निवासी रंजीत कुमार की बाइक लूट ली गयी थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छपरा के पानापुर थाने में छापेमारी की. इसमें मिथिलेश साह व दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










