ePaper

भोरे में 240 पैकेट चुलाई शराब व बाइक जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Aug 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भोरे में 240 पैकेट चुलाई शराब व बाइक जब्त, तस्कर गिरफ्तार

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मलचौर गांव के पास से 240 पैकेट चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मलचौर गांव के पास से 240 पैकेट चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ में एक बाइक भी जब्त की. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने मालचौर गांव के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान बाइक पर सवार तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर इमलिया गांव निवासी बिगु गोंड है. बाइक की तलाशी लेने पर बोरा से 240 पीस शराब बरामद की गयी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन