ePaper

स्कूल के टॉयलेट में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित हुआ फरार

Updated at : 05 Jan 2020 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के टॉयलेट में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित हुआ फरार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में रविवार की दोपहर भोरे में एक युवक ने बकरी चरा रही एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. बकरी चरा रहे दूसरे बच्चों के शोर मचाने के बाद आरोपित युवक लड़की को छोड़ कर फरार हो गया. जिस स्कूल में इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे कुछ ही […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में रविवार की दोपहर भोरे में एक युवक ने बकरी चरा रही एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. बकरी चरा रहे दूसरे बच्चों के शोर मचाने के बाद आरोपित युवक लड़की को छोड़ कर फरार हो गया. जिस स्कूल में इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस की जांच चौकी है. जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, वे स्कूल पर पहुंच गये. साथ ही पूरे मामले की भोरे पुलिस को जानकारी दी गयी.

बताया गया कि रविवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे खोरही गांव के कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए राजकीय मध्य विद्यालय भानपुर के पास गये थे. इसी दौरान भानपुर गांव निवासी प्रदुम्न भगत का पुत्र दीपेश्वर उर्फ दहाड़ी वहां पहुंच कर बकरी चरा रही नाबालिग को जबरन खींच कर विद्यालय के शौचालय में ले गया. उसके साथ बकरी चरा रहे बच्चों ने जब विरोध किया, तो उन्हें मार कर वहां से भगा दिया.

शौचालय में रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को चीखता छोड़कर वहां से फरार हो गया. उसके जाने के बाद पीड़िता के रोने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी. परिजनों की सूचना पर पहुंचे भोरे थानाध्यक्ष जंगो राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, साथ ही फरार हुए आरोपित की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन