थावे में 21 किमी में बनेगी मानव शृंखला, तैयारी शुरू

थावे : मानव शृंखला बनाने की तैयारी को लेकर सोमवार को बीडीओ सुमन सिंह ने बैठक की. इसमें प्रखंड के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक,जीविका व आंगनबाड़ी सहित प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी, प्रमुख,मुखिया, सरपंच, बीडीसी आदि शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि आगामी 19 जनवरी को मानव शृंखला दो अलग-अलग मार्गों पर बनायी […]
थावे : मानव शृंखला बनाने की तैयारी को लेकर सोमवार को बीडीओ सुमन सिंह ने बैठक की. इसमें प्रखंड के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक,जीविका व आंगनबाड़ी सहित प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी, प्रमुख,मुखिया, सरपंच, बीडीसी आदि शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि आगामी 19 जनवरी को मानव शृंखला दो अलग-अलग मार्गों पर बनायी जायेगी, जिसकी लंबाई 21 किलोमीटर होगी. पहला मार्ग चौरांव से इटवा पुल तक तथा दूसरा मार्ग थावे बस स्टैंड से चितु टोला, गवंदरी, लोहरपटी होते हुए सीवान जिले की सीमा तक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




