इटखोरी में अनजान गाड़ी की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत, छाया मातम

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी में सड़क हादसे के बाद इलाज करते डॉक्टर (बाएं) और एंबुलेंस से उतारते अस्पतालकर्मी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में हजारीबाग रोड स्थित खगरा तालाब मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंकज भुइयां और मिथलेश भुइयां के रूप में हुई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. यह हादसा हजारीबाग रोड स्थित खगरा तालाब मोड़ के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

रात 11 बजे हुआ हादसा

मृतकों की पहचान पंकज भुइयां और मिथलेश भुइयां के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे खगरा तालाब मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: खूंटी के कर्रा में जमीन विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर

परिजनों में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा की शराब दुकान में ठांय-ठांय गोली चलाने वाले चले गए जेल, अब पीसेंगे चक्की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola