मतदाता सत्यापन की समय सीमा समाप्त
Updated at : 06 Nov 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : निर्वाचन आयोग के द्वारा एक जनवरी, 2020 को अर्हता तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन किये जाने का निर्देश दिया गया था. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरशद अजीज के द्वारा सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराये जाने का निर्देश दिया गया था. संक्षिप्त मतदाता सूची […]
विज्ञापन
गोपालगंज : निर्वाचन आयोग के द्वारा एक जनवरी, 2020 को अर्हता तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन किये जाने का निर्देश दिया गया था. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरशद अजीज के द्वारा सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराये जाने का निर्देश दिया गया था.
संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पांच नवंबर की संध्या तक समय सीमा निर्धारित थी. निर्देश दिया गया था कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बीएलओ के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाता सत्यापन कार्य को पूरी कराकर उसकी डाटा इंट्री कराएं. जिस किसी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं किया जायेगा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. ऐसे में जिले के 14 प्रखंडों में अब तक 79.85 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या-18 लाख 37 हजार 530 है, जिनमें से 14 लाख 67 हजार 311 मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है. ऐसे में निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह बीडीओ पर कार्रवाई होगी. वहीं बेहतर कार्य नहीं करनेवाले बीएलओ पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




