मां की मौत के बाद प्रेमिका संग फरार हुआ चौकीदार, पड़ोस की भावज से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Updated at : 16 Jul 2019 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
मां की मौत के बाद प्रेमिका संग फरार हुआ चौकीदार, पड़ोस की भावज से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव में पत्नी और प्रेमिका के बीच घर के बाहर चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गयी मां को चौकीदार बेटे द्वारा धक्का दे दिया. जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंजके उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव में पत्नी और प्रेमिका के बीच घर के बाहर चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गयी मां को चौकीदार बेटे द्वारा धक्का दे दिया. जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के साथी गांव निवासी चौकीदार नागेंद्र पंडित का अपने पड़ोस में रहने वाली पट्टीदारी के भवे से लगभग तीन साल पहले से प्रेम संबंध चल रहा था. जिसको लेकर पति, पत्नी और भाइयों के बीच हमेशा विवाद चलता रहता था. चौकीदार अपने तनख्वाह का अधिकांश पैसा अपने प्रेमिका पर ही खर्च करता था. जिसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. वहीं दूसरी ओर समाज में बदनामी को लेकर चौकीदार के भाईयों द्वारा भी इस प्रेम संबंध का विरोध किया जाता था. जिससे भाइयों और चौकीदार के बीच भी विवाद चलता रहता था.

बताया जा रहा है. इसी बीच एक सप्ताह पूर्व अपना तनख्वाह उठाने के बाद चौकीदार तनख्वाह का रुपया अपने प्रेमिका को दे दिया था. जिससे एक सप्ताह से घर में पति पत्नी के बीच कलह लगा हुआ था. मां भी खेती के मौसम के अनुसार पीछे होने से चिंतित चल रही थी. जिससे मां भी बार-बार कह रही थी कि बेटा धान की बुवाई समय पर करा कर मनमर्जी करते रहना. लेकिन, चौकीदार बेटा सुनने को तैयार नहीं था.

सोमवार की शाम को पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़ा के दौरान उसकी प्रेमिका भी उस विवाद के दौरान पहुंची हुई थी. जिससे तीनों के बीच कहासुनी चल रही थी. इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची चौकीदार बेटे ने 68 वर्षीय मां जागो देवी को बेटे ने गर्दन पकड़कर धक्का दे दिया. जिससे वह गीर गयी. गिरने के कारण गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया.

घटना के बाद चौकीदार नागेंद्र पंडित और उसकी रिश्ते में लगने वाली भावे प्रेमिका मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामले को लेकर चौकीदार की पत्नी ललिता देवी द्वारा अपने पति नागेंद्र पंडित, पड़ोस में रहने वाली उसके पति के प्रेमिका राधिका देवी और उसके बीच चल रहे विवाद के दौरान ही बीच-बचाव करने पहुंची मां जागो देवी के धक्का लगने के बाद चोट लगने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया.

पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. घटना के बाद मृतक महिला जागो देवी के दरवाजे पर चीख-पुकार मची हुई थी. वैसे समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन