विजयीपुर में लगे जनता दरबार में 13 मामलों की हुई सुनवाई
Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 10 May 2025 7:27 PM
विजयीपुर थाने पर शनिवारीय जनता दरबार में भूमि संबंधित 13 मामलों की सुनवाई की गई. 19 आवेदन के आलोक में 13 पक्षकार उपस्थित हुए.
विजयीपुर. विजयीपुर थाने पर शनिवारीय जनता दरबार में भूमि संबंधित 13 मामलों की सुनवाई की गयी. 19 आवेदन के आलोक में 13 पक्षकार उपस्थित हुए. सीओ वेद प्रकाश नारायण ने सुनवाई करते हुए पाया कि नौका टोला गांव के सोमारी राम की खतीयानी भूमि को जगदेव राम ने दखल कर लिया है. इस पर जगदेव राम ने खतीयानी रैयत के लिखे बैनामा को प्रस्तुत किया. इस पर सीओ ने कहा कि खतियानी रैयत का अधिकार तभी समाप्त हो जाता है जब उस भूमि को रैयत बैनामा कर देता है. इसलिए बैनामा जगदेव राम का है. वहीं अब उसका जोत आबाद करेंगे. इसी प्रकार लक्ष्मीपुर के सदानंद यादव तथा मुन्ना यादव, रतनपुर के स्वामी नाथ यादव लक्ष्मण यादव, जजवलिया के तरवेज आलम खलील मियां तथा कोढवलिया के कबिलास साहनी और रमेश साहनी के मामलों का निबटारा कर दिया गया. अन्य को अपने कागजात के साथ अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में अंचल प्रधान सहायक धनंजय तिवारी एएसआइअशोक यादव एवं सभी पक्षकार उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










