गोपालगंज :लगवाया राजद जिंदाबाद का नारा, थानेदार सस्पेंड
Updated at : 12 May 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर अपराधियों ने मचाया उत्पात गोपालगंज : बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के यहां अष्टयाम समारोह में शुक्रवार की देर रात पहुंचे जिला पर्षद के पूर्व सदस्य और कुख्यात अपराधी गोरखनाथ यादव ने जमकर उत्पात मचाया. आठ-दस गुर्गों के […]
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर अपराधियों ने मचाया उत्पात
गोपालगंज : बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के यहां अष्टयाम समारोह में शुक्रवार की देर रात पहुंचे जिला पर्षद के पूर्व सदस्य और कुख्यात अपराधी गोरखनाथ यादव ने जमकर उत्पात मचाया.
आठ-दस गुर्गों के साथ हथियार से लैस होकर शराब के नशे में पहुंचे गोरखनाथ यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे कलाकारों की पिटाई की. मंच पर चढ़कर गायक चंदन मिश्रा की कनपट्टी पर रिवॉल्वर सटा दी. उसने परिजन व गायक चंदन मिश्रा से राजद को वोट देने की जबरन अपील करायी. पीड़ित ने सिधवलिया थाने में इस संबंध में आवेदन दिया है.
इधर, घटना को लेकर डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने एएसपी विनय तिवारी को जांच के लिए भेजा. एएसपी की जांच के बाद सिधवलिया के थानेदार अमरेंद्र कुमार साह को सस्पेंड कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




