गोपालगंज : दलित की बेटी हूं, इसलिए प्रचार से मुझे रोका गया : मायावती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : चुनाव आयोग की कार्रवाई पर बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को गोपालगंज में कहा कि मैं दलित की बेटी हूं, इसलिए चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जाने से मुझे रोक दिया. जिस रैली में जाने से मुझे रोका गया, वह रैली आगरा में थी, जो उत्तर प्रदेश के दलितों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : चुनाव आयोग की कार्रवाई पर बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को गोपालगंज में कहा कि मैं दलित की बेटी हूं, इसलिए चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जाने से मुझे रोक दिया.
जिस रैली में जाने से मुझे रोका गया, वह रैली आगरा में थी, जो उत्तर प्रदेश के दलितों की राजधानी कहा जाता है. मायावती गोपालगंज के वीएम मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम है धार्मिक भावनाओं को भड़काना और चुनाव में उसका उपयोग करना. इस बार बीजेपी ने तो सेना का भी इस्तेमाल किया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, लेकिन चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है.
मायावती ने कहा कि मोदी अगर ईमानदार होते तो चुनाव के मौसम में घोषणाएं नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण पहले कई राज्यों से और फिर देश की सत्ता से बेदखल हो गयी. ठीक उसी राह पर बीजेपी चल रही है. इस पार्टी का भी वही हश्र होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




