बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग से टकरायी, दूल्हे के फूफा की मौत, आठ घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2018 4:26 PM
गोपालगंज : गोपालगंज जिले में शुक्रवार को मोतिहारी से बारातियों को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एनएच 28 पर पुल से टकरा गयी. जिससे वाहन में सवार दूल्हा के फुफा की मौत हो गयी. जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]
गोपालगंज : गोपालगंज जिले में शुक्रवार को मोतिहारी से बारातियों को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एनएच 28 पर पुल से टकरा गयी. जिससे वाहन में सवार दूल्हा के फुफा की मौत हो गयी. जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया. मृतक उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव के निवासी नवाब हुसैन के 65 वर्षीय पुत्र मो. मुस्लिम मंसूरी बताये गये हैं. वे अपने ससुराल जादोपुर में भतीजे के शादी में आये हुए थे.
परिजनों ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र के मंसूरी टोला के नेजामुद्दीन मंसूरी के पुत्र जावेद अख्तर की शादी थी. जादोपुर मंसूरी टोला से बारात मोतिहारी के सज्जादबाद मिश्रकोट मुहल्ला में गयी थी. गुरुवार की आधी रात को बरातियों को लेकर लौटने के क्रम में मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुइया मोड़ के पास एनएच 28 पर अचानक ड्राइवर को झपकी आ गयी. झपकी आने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें मो. मुस्लिम मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गयी.
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मांझा थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचायी. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद सुपुर्द-ए-खाक के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उधर, हादसे में दूल्हा के फुफा की मौत होने से परिजनों में मातम पसरा है. उचकागांव के पाखोपाली निवासी मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










