प्रेग्नेंट प्रेमिका को एबॉर्शन की दवा के बदले प्रेमी ने दे दिया जहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2018 3:00 PM
गोपालगंज : गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुहटी गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला घटना प्रकाश में आया है. जहां, एक युवक ने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. उसके बाद उसे विश्वास में लेकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाये. लेकिन, जब प्रेमी को पता चला की उसकी प्रेमिका […]
गोपालगंज : गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुहटी गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला घटना प्रकाश में आया है. जहां, एक युवक ने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. उसके बाद उसे विश्वास में लेकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाये. लेकिन, जब प्रेमी को पता चला की उसकी प्रेमिका गर्भवती हो गयी है तो उसे धोखे से जहर देकर मारने की कोशिश की. प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को दवा के बदले जहर पिलाकर हत्या करने की कोशिश की. प्रेमिका की स्थिति खराब होने पर प्रेमी मौके से भाग खड़ा हुआ. किसी तरह पीड़ित लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है.
बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना के एक गांव में युवक नंदू यादव और युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर गर्भवती होने की सूचना दी. इसके बाद प्रेमी ने उसे बुलाया और दवा देकर खाने को कहा. प्रेमी ने बताया कि उसने डॉक्टर से पूछ कर गर्भपात के लिए दवा खरीदा है. दवा खाते ही प्रेमिका बेहोश गयी और प्रेमी मौके से फरार हो गया. देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लड़की सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों का आरोप है कि जहर खिलाने वाले लड़का का आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद किया गया है. वहीं, घटना के बाद से प्रेमी गांव छोड़कर फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










