कल की रात अद्भुत संयोग में होगा कान्हा का जन्म
गोपालगंज : कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. पर्व को लेकर बच्चों में जहां उत्साह है, वहीं ठाकुरबाड़ी और गोपाल मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस साल अद्भुत संयोग के बीच कान्हा का जन्म होगा. भाद्रपद अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप […]
गोपालगंज : कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. पर्व को लेकर बच्चों में जहां उत्साह है, वहीं ठाकुरबाड़ी और गोपाल मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस साल अद्भुत संयोग के बीच कान्हा का जन्म होगा. भाद्रपद अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इस साल अष्टमी तिथि दो सितंबर को है. पर्व के बारे में ज्योतिषाचार्य पं चंद्रकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस बार कृष्ण के जन्म का अद्भुत संयोग बन रहा है. एक साथ अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि मिल रहे हैं, जो भगवान के जन्म का समय माना गया है. उन्होंने कहा कि कृष्ण का जन्म लग्न वृष है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए