एसएस बालिका व वीएम कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

Published at :22 Jun 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
एसएस बालिका व वीएम कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

डीएलएड की परीक्षा में कदाचार कराने के थे आरोपित डीएम की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई गोपालगंज : मैट्रिक की मूल्यांकित कॉपियों के गायब होने के बाद बिहार में सुर्खियों में आये एसएस बालिका प्लस-टू स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव कदाचार के आरोप में निलंबित किये गये. उनके साथ कदाचार के […]

विज्ञापन

डीएलएड की परीक्षा में कदाचार कराने के थे आरोपित

डीएम की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
गोपालगंज : मैट्रिक की मूल्यांकित कॉपियों के गायब होने के बाद बिहार में सुर्खियों में आये एसएस बालिका प्लस-टू स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव कदाचार के आरोप में निलंबित किये गये. उनके साथ कदाचार के ही आरोप में वीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य उमाशंकर पांडेय भी निलंबित हुए हैं. यह कार्रवाई डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के स्तर पर की गयी है. साथ ही सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं डीपीओ स्थापना की टीम गठित कर इन पर लगे आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है. जांच रिपोर्ट 60 दिनों के भीतर निदेशक को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा. ध्यान रहे कि 31 मई से दो जून तक डीएलएड की परीक्षा एसएस बालिका प्लस-टू स्कूल एवं वीएम इंटर कॉलेज में हुई थी, जहां जांच के दौरान डीएम ने बड़े पैमाने पर कदाचार पाया था.
साथ ही डीएम ने अपने पत्रांक 1922, चार जून, 2018 से तथा डीईओ ने अपने पत्रांक 273, 11 जून से परीक्षा केंद्र पर कदाचार में संलिप्त पाये जाने पर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने की बात कही थी. विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उमाशंकर पांडेय को डीईओ कार्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है. श्री पांडेय की निलंबन अवधि का जीवन निर्वहन भत्ता का भुगतान होगा, जबकि एसएस बालिका के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव कॉपी के गायब होने के मामले में पुलिस हिरासत में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन