आठ मोटरबोट के साथ मुस्तैद रहेंगे एनडीआरएफ के 40 जवान

Published at :21 Jun 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
आठ मोटरबोट के साथ मुस्तैद रहेंगे एनडीआरएफ के 40 जवान

प्राकृतिक आपदा से बचाव के िलए 24 घंटे रहेंगे तैनात गोपालगंज : प्राकृतिक आपदा के समय जिलावासियों को मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे. एनडीआरएफ के नौ बटालियन की टीम 40 सदस्यों के साथ जिला में मुख्यालय में पहुंचकर कैंप कर रही है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से […]

विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से बचाव के िलए 24 घंटे रहेंगे तैनात

गोपालगंज : प्राकृतिक आपदा के समय जिलावासियों को मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे. एनडीआरएफ के नौ बटालियन की टीम 40 सदस्यों के साथ जिला में मुख्यालय में पहुंचकर कैंप कर रही है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एनडीआरएफ के जवानों की टीम का नेतृत्व कर रहे दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी जवान पूरी यूनिट के साथ तीन माह तक रहेंगे. इस दौरान बाढ़, बारिश या आग के दौरान घरों में फंसे लोगों को बचाने, ऊंची जगहों पर ले जाने के लिए काम करेंगे. टीम जिले के बाढ़ग्रस्त प्रखंडों के संभावित संवेदनशील जगहों पर कैंप करेगी तथा राहत व बचाव कार्य करेगा. साथ ही क्षेत्र के युवाओं को विपरीत परिस्थितियों से बचने की जानकारी व ट्रेनिंग भी देगी. अधिकारी ने कहा कि टीम के साथ आठ मोटरबोट हैं, जिसे आवश्यकतानुसार उपयोग किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन