मूल्यांकन के बाद गायब हो गयी थीं कॉपियां!

Published at :21 Jun 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
मूल्यांकन के बाद गायब हो गयी थीं कॉपियां!

केंद्र के पीछे फेंके गये खाली बैग पर उग आयी थी घास पुलिस के अधिकारी महीनों पूर्व चोरी होने की जता रहे आशंका एसआईटी की टीम पूरे प्रकरण को खंगालने में जुटी गोपालगंज : 42 हजार चार सौ कॉपियों के गायब होने के मामले में एसएस बालिका प्लस-टू स्कूल में एसपी राशिद जमां ने अधिकारियों […]

विज्ञापन

केंद्र के पीछे फेंके गये खाली बैग पर उग आयी थी घास

पुलिस के अधिकारी महीनों पूर्व चोरी होने की जता रहे आशंका
एसआईटी की टीम पूरे प्रकरण को खंगालने में जुटी
गोपालगंज : 42 हजार चार सौ कॉपियों के गायब होने के मामले में एसएस बालिका प्लस-टू स्कूल में एसपी राशिद जमां ने अधिकारियों के साथ पांच घंटे तक रेकॉर्ड को खंगाला. इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. वहीं, मूल्यांकन के तुरंत बाद ही कॉपियों के गायब कर देने की बात सामने आयी है. केंद्र के पीछे फेंके गये खाली एमटी बैग के ऊपर घास उग आये हैं, जो इस बात का संकेत दे रहा है कि महीनों पहले कॉपियों की चोरी हो गयी है. पुलिस के अधिकारी इसे गंभीरता से लेकर जांच में जुटे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो 42400 मैट्रिक की जांची हुई कॉपियां गायब हैं. पुलिस अपने स्तर से हर बिंदु पर जांच कर रही है. वैज्ञानिक जांच का भी सहारा लिया गया है.
गर्मी की छुट्टी होने की वजह से स्कूल में छात्रों का आना-जाना नहीं था. दिन भर सन्नाटा रहता था. सवाल यह है कि रात में केवल एक नाइट गार्ड रहता था. अगर रात में चोरी हुई तो नाइट गार्ड को पता कैसे नहीं चला. अगर दिन में चोरी हुई तो अन्य लोगों की नजर क्यों नहीं पड़ी, पुलिस हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है. उधर, एसआईटी की टीम प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव को लेकर गोपालगंज पहुंची, जहां उनसे पुलिस के अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे. अधिकारियों ने नाइट गार्ड आसपुरण सिंह और आदेशपाल छट्ठु सिंह से भी गंभीरता से पूछताछ की है. पुलिस के अधिकारी दो बिंदुओं को लेकर पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर कॉपी गायब क्यों हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
शिक्षकों से एसपी ने की पूछताछ: एसएस बालिका स्कूल में पड़ताल के दौरान पुलिस कप्तान व एएसपी नीरज कुमार सिंह ने कई शिक्षकों से पूछताछ की. उधर, प्राचार्य प्रमोद श्रीवास्तव के विरुद्ध अब तक किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस पूछताछ के आधार पर उन्हें आरोपित बनाने की तैयारी में है.
माफियाओं के प्रभाव में तो नहीं हुई कॉपियां गायब: मैट्रिक की कॉपियों की जांच के दौरान गोपालगंज में शिक्षा माफियाओं ने डेरा डाल रखा था. मैट्रिक की कॉपियों के लिए एसएस गर्ल्स प्लस-टू स्कूल के अलावा अन्य केंद्रों पर भी शिक्षा माफियाओं का नेटवर्क था. चर्चाओं पर गौर करें तो कॉपियों के गायब होने के पीछे माफियाओं के भी हाथ हो सकते हैं. चर्चा तो यह भी है कि इस बार भी बिहार में टॉपर बनाने के खेल में कॉपियों को गायब किया गया हो सकता है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी इस संभावना को भी खंगालने में जुटे हैं कि कहीं इस विद्यालय के मूल्यांकन में भी रिजल्ट में धांधली तो नहीं है. कबाड़ में कॉपियों को बेचने पर 10 से 12 हजार रुपये मिले होंगे. ऐसे में 12 हजार रुपये के लिए स्कूल का कोई कर्मी अपना नौकरी दांव पर क्यों लगायेगा?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन