एक मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 42,400 कॉिपयां गायब

Published at :19 Jun 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
एक मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की 42,400 कॉिपयां गायब

गोपालगंज : शहर के एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के स्ट्रांग रूम का सील टूटा नहीं, लेकिन उसमें रखी मैट्रिक परीक्षा 2018 की मूल्यांकित 42400 कॉपियां गायब हैं. गत शनिवार को 12 कॉपियों के गायब होने की जानकारी पर जब जांच शुरू हुई, तो यह खुलासा हुआ. प्राचार्य ने नवादा जिले से जांच के लिए […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के स्ट्रांग रूम का सील टूटा नहीं, लेकिन उसमें रखी मैट्रिक परीक्षा 2018 की मूल्यांकित 42400 कॉपियां गायब हैं. गत शनिवार को 12 कॉपियों के गायब होने की जानकारी पर जब जांच शुरू हुई, तो यह खुलासा हुआ. प्राचार्य ने नवादा जिले से जांच के लिए आयी इन कॉपियों के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. मैट्रिक रिजल्ट से ऐन पहले चोरी के इस खुलासे से परीक्षा विभाग में खलबली मची है.

मूल्यांकन में धांधली की आशंका: बिहार बोर्ड के निर्देश के अनुरूप मूल्यांकन के बाद स्ट्रांग रूम में कॉपियों को सुरक्षित रखा जाता है, ताकि अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट पर सवाल खड़ा करे तो उसकी कॉपियों की स्क्रूटनी बोर्ड करा सके. यहां भी पिछले तीन साल की कॉपियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है. कॉपियों के गायब होने के पीछे मूल्यांकन में धांधली की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
एसएस बालिका प्लस टू स्कूल से जांच के बाद मूल्यांकन रिपोर्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को सौंपी गयी थी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टेबलेटिंग के दौरान टॉपरों की कॉपियों की मांग की थी. जब कॉपियों को बिहार बोर्ड भेजा गया तो सामाजिक विज्ञान की दो, हिंदी की दो, संस्कृत की दो, गणित की दो, विज्ञान की दो, अंग्रेजी की दो समेत कुल 12 कॉपियों के गायब होने की जानकारी बोर्ड से स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को फोन पर दी गयी.
मैट्रिक का रिजल्ट आने के दो िदन पहले हुआ खुलासा
दो के खिलाफ प्राथमिकी
स्कूल प्रबंधन भी कटघरे में है. प्राचार्य ने ईद की छुट्टियों के दौरान चोरी होने की आशंका जताते हुए विद्यालय के आदेशपाल छट्ठू सिंह, रात्रि प्रहरी आसदुजन सिंह और स्कूल के एक अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आदेशपाल बोला, चाबी प्राचार्य रखते हैं
आदेशपाल छट्ठू सिंह का कहना है वह हृदय रोग से ग्रसित है. प्राचार्य से छुट्टी लेकर इलाज कराने गया था. चाबी प्राचार्य अपने पास रखते हैं, फिर भी मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है. दोनों में झड़प की नौबत भी आ गयी. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लिप्त लोगों पर नजर रखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन