रिसर्च के नाम पर बाल काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :31 May 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
रिसर्च के नाम पर बाल काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : रिसर्च के नाम पर महिलाओं का बाल काटने व उनकी मानसिक स्थिति की जानकारी लेने के उद्देश्य से देहात क्षेत्र की अनपढ़ महिलाओं की बाल काटने से लेकर बहुत सारी गोपनीय बातें पूछना व रजिस्टर में दर्ज कर मुख्यालय को भेजने के मामले में कुछ महिलाओं ने बाल काटने का विरोध किया. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : रिसर्च के नाम पर महिलाओं का बाल काटने व उनकी मानसिक स्थिति की जानकारी लेने के उद्देश्य से देहात क्षेत्र की अनपढ़ महिलाओं की बाल काटने से लेकर बहुत सारी गोपनीय बातें पूछना व रजिस्टर में दर्ज कर मुख्यालय को भेजने के मामले में कुछ महिलाओं ने बाल काटने का विरोध किया. ग्रामीणों द्वारा अनजान महिलाओं को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे की संभावना बढ़ गयी है.

हालांकि एक पीड़ित महिला बचिया खातून ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ महिला व पुरुष उसके घर पहुंचे और अपने आप को एक एनजीओ का अधिकारी व सदस्य बताते हुए बालों पर रिसर्च करने की बात कही. तथा कुछ लोभ देकर उसके सर से बाल का सैंपल काट लिया. गांव के प्रबुद्ध लोगों ने एनजीओ से जुड़ी महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाएं उनके सवालों का सही-सही जवाब नहीं दे सकीं. गांव के ग्रामीण महिलाओं को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किये और उन्हें सौंप दिया.

क्या कहती हैं महिला थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हालांकि ग्रामीणों ने 13 महिलाओं को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा था. तत्काल 13 महिलाओं का बांड भरवा कर छोड़ दिया गया है. कई बिंदुओं पर जांच चल रही है. महिलाओं के विरुद्ध कोई ठोस सबूत और कोई साक्ष्य नहीं था. पुलिस महिला के आवेदन पर अज्ञात मामला दर्ज कर लिया. लेकिन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर डायरी में कुल 13 महिलाओं के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जायेगी.
आगे कोर्ट का जो निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन