खूब मेहनत करने के बाद भी घर में नहीं टिक रहा पैसा? सुबह से लेकर रात तक जरूर करें ये 6 काम

हर दिन आपको कौन से काम जरूर करने चाहिए Ai image
Vastu Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और तरक्की बनी रहे, तो आपको अपनी डेली रूटीन की आदतों पर ध्यान देना होगा. कुछ आसान और असरदार बदलाव आपकी लाइफ में बड़ा फर्क ला सकते हैं और घर के माहौल को पॉजिटिव बना सकते हैं.
Vastu Tips: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आप मेहनत तो खूब कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आपके घर में पैसा टिक नहीं रहा है? या फिर आपके घर का माहौल हमेशा ही निगेटिव बना हुआ है? अगर आपका जवाब हां है, तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आपकी हर दिन की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आप दिन की शुरुआत से लेकर रात तक जिन कामों को भी करते हैं, उनका सीधा असर आपकी घर की एनर्जी पर पड़ता है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप कुछ आसान आदतों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके घर की एनर्जी को पॉजिटिव भी बना सकते हैं। आज हम आपको 6 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप सुबह से लेकर रात तक करते हैं, तो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ सकती है और देखते ही देखते आपकी तरक्की भी हो सकती है.
सुबह जल्दी उठकर दरवाजे-खिड़कियां खोलें
सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो सबसे पहले अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों को खोल दें. फ्रेश हवा और सूरज की रोशनी आपके घर के हर कोने तक पहुंचनी चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे, तो घर की निगेटिव एनर्जी बाहर निकलने लगेगी और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ जाएगा. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ये खिड़की और दरवाजे कम से कम आधे घंटे तक जरूर खुले रहें.
क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
घर की साफ-सफाई का रखें ख्याल
वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को काफी जरूरी बताया गया है. ऐसे में आपको हर सुबह उठकर पूरे घर पर झाड़ू-पोंछा करना चाहिए. खासकर आपको घर के कोनों, बिस्तर के नीचे और दरवाजे के पीछे की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. जब चीजें गंदी या फिर बिखरी हुई होती हैं, तो इसकी वजह से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ता है. इस निगेटिव एनर्जी की वजह से भी पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
पूजा-पाठ करना भी जरूरी
आपको अपने दिन की शुरुआत और अंत में थोड़ा समय पूजा-पाठ, ध्यान लगाने और प्रार्थना करने के लिए जरूर निकालना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका मन पूरी तरह से शांत हो जाता है और आपके घर का माहौल भी पॉजिटिव बनता है. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो हर दिन एक दीया और अगरबत्ती भी जरूर जलाएं. जब आप ऐसा करेंगे, तो आपके घर का माहौल शुद्ध होगा और एनर्जी भी बैलेंस्ड रहेगी.
नमक का करें सही से इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र में नमक को शुद्धता का प्रतीक माना गया है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार पोछा लगाते समय उस पानी में थोड़ा नमक जरूर मिले दें. जब आप ऐसा करेंगे तो घर की हर निगेटिव एनर्जी दूर होगी और साथ ही माहौल भी लाइट और पॉजिटिव महसूस होने लगेगा. आप अगर चाहें तो एक कटोरी में नमक भरकर इसे कमरे के किसी कोने में भी रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
शाम के समय दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सूर्यास्त के बाद कभी भी अपने घर को अंधेरे में नहीं रहने देना चाहिए. पूजा स्थल या फिर घर के मुख्य हिस्से पर आपको एक दीया या फिर लाइट जरूर ही जलाना चाहिए. आपकी यह आदत सिर्फ धार्मिक रूप से अच्छी नहीं मानी जाती है, बल्कि इसकी वजह से घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म होने लगती हैं.
रात को किचन साफ करके सोएं
रात को सोने से पहले आप अपने किचन की सफाई अच्छे से कर लें यह काफी जरूरी होता है. जब गंदे और बिखरे हुए बर्तनों को किचन में छोड़ दिया जाता है, तो इसकी वजह से निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. आपको इस बात की कोशिश करनी चाहिए किचन सिंक खाली हो और चीजें भी व्यवस्थित रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में शांति और समृद्धि बनी हुई रहेगी.
यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




