रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की "1.68 करोड़ की छह मूर्तियां चोरी

Published at :26 May 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की   "1.68 करोड़ की छह मूर्तियां चोरी

फुलवरिया : बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पुलिस पिकेट के सामने स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियों की चोरी कर ली. मूर्तियों की कीमति 1.68 करोड़ रुपये बतायी जाती है. सुबह में चोरी की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो उठे तथा पुलिस पिकेट के सामने प्रदर्शन करने लगे. […]

विज्ञापन

फुलवरिया : बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पुलिस पिकेट के सामने स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियों की चोरी कर ली. मूर्तियों की कीमति 1.68 करोड़ रुपये बतायी जाती है. सुबह में चोरी की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो उठे तथा पुलिस पिकेट के सामने प्रदर्शन करने लगे. पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटों नारेबाजी के बाद वरीय अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा स्थित पुलिस पिकेट के सामने श्रीराम जानकी मंदिर है, जिसका निर्माण वर्ष 1880 में कराया गया था.

उस समय तत्कालीन हथुआ राज के सहयोग से अष्टधातु की बनी भगवान की छह मूर्तियां स्थापित की गयी थीं. उस समय से मंदिर में कोयलादेवा के ही संतोष तिवारी पूजा-अर्चना करते चले आ रहे हैं. गुरुवार की शाम संतोष तिवारी भगवान को भोग लगाकर मंदिर का दरवाजा बंद कर घर सोने चले गये. सुबह छह बजे जब वह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और वहां रखी सभी मूर्तियां गायब हैं. इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों को दी. देखते-ही-देखते वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पिकेट के सामने पुलिस की कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का आरोप था कि जब पिकेट पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं तो सामने के मंदिर से भगवान की मूर्तियां कैसे चोरी हो गयीं. लोगों ने यह भी मांग रखी कि कोयलादेवा पुलिस पिकेट को पूर्व की तरह ओपी का दर्जा दिया जाये, ताकि पुलिस यहां गश्त कर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगा सके. वहीं, थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि पुजारी के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन