गोपाल मंदिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

हथुआ : ऐतिहासिक गोपाल मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. मंदिर के चारों तरफ विशाल चहारदीवारी है, जबकि मंदिर परिसर में आने-जाने के लिए पहले से मुख्य द्वार है. अब भगवान की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. वहीं, मंदिर में भी व्यवस्था को लेकर मंदिर इंचार्ज व पुजारी की तैनाती […]
हथुआ : ऐतिहासिक गोपाल मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. मंदिर के चारों तरफ विशाल चहारदीवारी है, जबकि मंदिर परिसर में आने-जाने के लिए पहले से मुख्य द्वार है. अब भगवान की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. वहीं, मंदिर में भी व्यवस्था को लेकर मंदिर इंचार्ज व पुजारी की तैनाती की गयी है, जिनके ऊपर ठाकुर जी की मूर्ति की देखरेख की जिम्मेदारी होगी. हथुआ राज के ओएसडी एसएन शाही ने बताया कि मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं, ताकि मंदिर की संपूर्ण निगरानी गार्ड के अलावा कैमरे से भी किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




