अस्पताल में महिला डॉक्टर ढूंढ़ते रह जाओगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

बहाल होते ही डेपुटेशन पर चली जाती हैं महिला डॉक्टर महिलाओं को होती है परेशानी, इलाज के लिए करना पड़ता है इंतजार बरौली : स्वास्थ्य केंद्र बरौली कभी महिला चिकित्सकों को रास नहीं आया. ऐसे में विगत एक दशक से महिला चिकित्सक नहीं होने से यहां प्रसूताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. […]
विज्ञापन
बहाल होते ही डेपुटेशन पर चली जाती हैं महिला डॉक्टर
महिलाओं को होती है परेशानी, इलाज के लिए करना पड़ता है इंतजार
बरौली : स्वास्थ्य केंद्र बरौली कभी महिला चिकित्सकों को रास नहीं आया. ऐसे में विगत एक दशक से महिला चिकित्सक नहीं होने से यहां प्रसूताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इमरजेंसी केस होने पर अस्पताल से प्रसूताओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है. ऐसे में यहां प्रसव व्यवस्था पूरी तरह नर्सों के भरोसे है. प्रखंड के तीन लाख आबादी की स्वास्थ्य सेवा का भार बरौली स्वास्थ्य केंद्र पर है. आधी आबादी के लिए आज तक यहां एक महिला डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हो सकी है. ऐसे में महिलाओं को इलाज कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. कई महिलाएं बिना इलाज कराये वापस लौट जाती हैं अथवा उन्हें इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. सवाल उठता है कि आखिर आधी आबादी की सुविधा के लिए व्यवस्था कौन करेगा.
क्या कहता है विभाग
यहां मई 2016 में एक महिला डॉक्टर की पोस्टिंग की गयी थी, जो पांच माह बाद ही चली गयी. तब से आज तक किसी महिला डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई है. इस कारण महिलाएं इलाज कराने में
परेशानी महसूस करतीं हैं.
डाॅ विजय पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी, पीएसी बरौली
वर्ष 2007 से हो रही है मांग
बरौली में महिला चिकित्सक की मांग 2007 से हो रही है. उस समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में लोगों ने अपनी मांग रखी. मंत्री ने आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक कोई महिला चिकित्सक यहां रही नहीं. इस एक दशक में दो बार महिला डॉक्टर को विभाग द्वारा भेजा गया, लेकिन कोई माह तो कोई दो माह में डेपुटेशन कराकर चलती बनीं. सवाल यह है कि आखिर व्यवस्था को पंगु बनाकर डिप्टेशन भी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ही की जाती है. महिला डॉक्टर की सुविधा न होने से लोगों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




