घर में घुस रेप का प्रयास विरोध पर जानलेवा हमला

Published at :24 May 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस रेप का प्रयास विरोध पर जानलेवा हमला

चचेरे ससुर ने रिश्तें को किया कलंकित गोपालगंज : भोरे में एक बार फिर रिश्ता कलंकित हो गया. घर में घुसकर सो रही बहू पर बुरी नीयत से जैसे ही हरकत करने लगा कि महिला और उसके परिजनों ने जमकर विरोध किया. विरोध देख महिला एवं उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें तीन […]

विज्ञापन

चचेरे ससुर ने रिश्तें को किया कलंकित

गोपालगंज : भोरे में एक बार फिर रिश्ता कलंकित हो गया. घर में घुसकर सो रही बहू पर बुरी नीयत से जैसे ही हरकत करने लगा कि महिला और उसके परिजनों ने जमकर विरोध किया. विरोध देख महिला एवं उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां से स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. भोरे थाना क्षेत्र के बंतरिया गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार की रात्रि मैं अपने कमरे में अकेली सोई थी, तभी रात में महिला का चचेरा ससुर यहां पहुंचा. वह अश्लील हरकतें करने लगा. आहट पर वह जाग गयी.
जब वह विरोध करने तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. महिला के चिल्लाने पर बचाने गयी उसकी देयादीन जयमति देवी और ससुर रामायण राम को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया है. पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन