आॅर्केस्ट्रा के पैसे के लिए चौराहे पर चला लात घूंसा

गोपालगंज : आॅर्केस्ट्रा के पैसा को लेकर आपस में जंगलिया चौराहे पर मालिक और कलाकारों के बीच जमकर लात घूंसे चले. मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही नगर थाने को मिली की इंस्पेक्टर संजय कुमार मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने किसी […]
गोपालगंज : आॅर्केस्ट्रा के पैसा को लेकर आपस में जंगलिया चौराहे पर मालिक और कलाकारों के बीच जमकर लात घूंसे चले. मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही नगर थाने को मिली की इंस्पेक्टर संजय कुमार मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर स्थिति को शांत कराया. हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष से किसी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर के नामी बिनाका आर्केस्ट्रा के संचालक के द्वारा कलाकारों को कई महीनों से पैसा नहीं दिया गया था. बुधवार की शाम पैसा के लिए कलाकार अड़ गये.
कलाकारों ने कहा कि रमजान का महीना है. पैसा नहीं मिलेगा तो. कैसे इंतजाम कर पायेंगे. बात बढ़ती चली गयी और थोड़ी देर में स्थिति बिगड़ गयी. जंगलिया चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. लोग बीच-बचाव करने में जुट गये. हालांकि पुलिस ऐन मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराने में सफल हुई. नगर थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अगर लिखित शिकायत कराते हैं तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




