ePaper

गोपालगंज : ...और रातों-रात करोड़पति बन गये झारखंड के रिटायर्ड इंस्पेक्टर, जानें कैसे ?

Updated at : 20 Mar 2018 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : ...और रातों-रात करोड़पति बन गये झारखंड के रिटायर्ड इंस्पेक्टर, जानें कैसे ?

गोपालगंज : ‘भगवान जब देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है.’ यह कहावत हजियापुर मोहल्ले के निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर सटीक बैठती है. वह रातों-रात करोड़पति बन गये. झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए शहर के हजियापुर मोहल्ले के अददया मांझी के करोड़पति बनते ही उनकी परेशानी भी बढ़ गयी है. भ्रष्टाचार और कालाधन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : ‘भगवान जब देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है.’ यह कहावत हजियापुर मोहल्ले के निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर सटीक बैठती है. वह रातों-रात करोड़पति बन गये. झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए शहर के हजियापुर मोहल्ले के अददया मांझी के करोड़पति बनते ही उनकी परेशानी भी बढ़ गयी है. भ्रष्टाचार और कालाधन की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बीच अचानक से करोड़ों रूपये आने पर उन्होंने बैंक को सूचना दी. अब वह बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हो गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज शहर स्थित हजियापुर मोहल्ले के अददया मांझी झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं. भारतीय स्टेट बैंक की आंबेडकर शाखा में इनका खाता है. पिछले 17 मार्च को वह एटीएम से पैसा निकालने के लिए गये थे. एटीएम से पैसा नहीं निकला. लेकिन, उनके अकाउंट में उनके अकाउंट में 9 करोड़ 99 लाख 92 हजार 732 रुपये आ गये. अचानक से बैंक खाते में करीब दस करोड़ रुपये आने से परिवार में एक ओर जहां खुशी है, वहीं, दूसरी ओर उनकी परेशानी भी बढ़ गयी है. बैंक ने खाते में सुधार के लिए पैनकार्ड, आधार और अन्य कागजात की मांग कर दी है. वहीं, इस संबंध में बैंक का कहना है कि नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण ऐसा होने की आशंका है.

बिहटा की एक महिला को खाते में एक करोड़ रुपये आने का आया था मैसेज

पिछले गुरुवार को पटना जिले के बिहटा निवासी मंजू देवी के मोबाइल पर मैसेज आया था कि उनके बैंक खाते में करीब एक करोड़ रुपये जमा किये गये हैं. देश में कालाधन के खिलाफ सरकार की चल रही कार्रवाई को देखते हुए घरवाले परेशान हो गये. हालांकि, बाद में शाखा को सूचना दिये जाने पर खाते को ठीक कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन