कोर्ट ने पूछा, किसकी इजाजत से बज रहा है लाउडस्पीकर

गोपालगंज : कोर्ट के सामने समाहरणालय परिसर में फिल्मी गाना बजाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्व विभूति गुप्ता की कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पूछा कि किसकी इजाजत से इतनी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है? प्रशासन की तरफ से उपनिर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने जवाब दिया, सर, चुनाव आयोग का कार्यक्रम […]
गोपालगंज : कोर्ट के सामने समाहरणालय परिसर में फिल्मी गाना बजाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्व विभूति गुप्ता की कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पूछा कि किसकी इजाजत से इतनी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है? प्रशासन की तरफ से उपनिर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने जवाब दिया, सर, चुनाव आयोग का कार्यक्रम है. आयोग के ही आदेश पर लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है. कोर्ट ने पूछा? जब कार्यक्रम खत्म हो गया तो फिल्मी गीत कैसे बज रहा है?
इस पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी. कोर्ट ने कहा कि लाउडस्पीकर बजाये जाने के कारण घंटों कोर्ट का कामकाज बाधित हुआ, जबकि पहले ही यह क्षेत्र साइलेंट जोन घोषित है. उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने तुरंत लाउडस्पीकर बंद कराने की बात कही. कोर्ट की नाराजगी के बाद लाउडस्पीकर को बंद कराया गया. बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट में लाउडस्पीकर लगाया गया था, जो कोर्ट के सामने था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




